Rajasthan Upcoming New Vacancy 2023 लो राजस्थान में 51531 पदों पर होगी भर्ती , यहां से देखे संपूर्ण जानकारी- राजस्थान में 2023 में नई भर्ती का इंतजार कर रहे काफी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है । आप सभी राजस्थान के बजट घोषित होने के बाद में बहुत ही परेशान होंगे क्योंकि राजस्थान के बजट में सभी युवा आस लगाए हुए बैठे थे कि नई भर्तियां निकाली जाएगी। लेकिन बजट में सिर्फ सफाई कर्मचारी के 30000 पदों पर भर्ती की घोषणा की । उसके बाद में अभ्यर्थी काफी परेशान है तथा नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं उन सभी के लिए खुशखबरी यह है कि राजस्थान शिक्षा विभाग में जल्द ही 21531 पदों पर भर्ती देखने को मिल सकती है।

इन सभी पदों के लिए जल्द ही अभ्यर्थना भेजी जाएगी तथा अभ्यर्थना हेतु प्रशासनिक स्वीकृति लेना बाकी है । इस प्रकार देखा जाए तो राजस्थान बजट के अनुसार 30000 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती तथा स्कूल शिक्षा विभाग में 21531 पदों पर भर्ती की जाएगी । इस प्रकार टोटल 51531 पदों पर भर्ती होगी।

Rajasthan Upcoming New Vacancy 2023
राजस्थान में 2023 में जो अपकमिंग भर्तियां आने वाली है उनकी जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है । राजस्थान बजट के अनुसार 30000 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती तथा स्कूल शिक्षा विभाग में 21531 पदों पर भर्ती की जाएगी । इस प्रकार टोटल 51531 पदों पर भर्ती होगी। निदेशक,माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान,बीकानेर ने स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त 21531 पदो को वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में शामिल करते हुये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया और रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया कि ” विभाग द्वारा उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर सक्षम स्तर से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही कर 31 मई से पूर्व भर्ती हेतु अभ्यर्थना आयोग / बोर्ड / भर्ती संस्था को प्रेषित की जाएगी। विभागाध्यक्ष द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि 31 मई से पूर्व भर्ती अभ्यर्थना भर्ती संस्था को प्राप्त हो जाये।”

इन पदों पर की जाएगी 2023 में नई भर्ती
निदेशक,माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान,बीकानेर ने स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त 21531 पदो को वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में शामिल करते हुये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया है , जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं । भर्ती किन – किन पदों पर की जाएगी इसकी जानकारी आप नीचे दिए हुए टेबल से ले सकते हैं ।
अध्यापक ग्रेड 3rd | 12,160 पद |
व्याख्याता | 4444 पद |
अध्यापक ग्रेड 2nd | 2561 पद |
शारीरिक शिक्षक ग्रेड 2nd | 114 पद |
पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd | 567 पद |
प्रयोगशाला सहायक | 251 पद |
कनिष्ठ सहायक | 1412 पद |
शीघ्रलिपिक | 22 पद |
इसके साथ ही राजस्थान बजट 2023 में 30,000 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की घोषणा भी हुई है । इसमें स्कूल शिक्षा विभाग में 21531 पदो को मिला दिया जाए तो 51531 पद होते है। यदि आप भी इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होने की सूचना सबसे पहले पाना चाहते हैं तो आज ही हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं वहां पर सबसे पहले आपको नई भर्ती की सूचना दी ।
आपके लिए नवीनतम अपडेट 
- REET Admit Card 2024 Live: Hall tickets for Rajasthan Eligibility Examination for Teachers released, direct link here
- Upcoming Govt Exam in 2025: Check UPSC, SSC, Defense, Banking and Other Jobs Updates
- UPPSC AE Syllabus 2025 Check Important Topics and Exam Pattern
- REET Previous Year Question Papers Download With Solutions
- कक्षा 10 हिंदी माध्यम नोट्स 2024 – NCERT और बोर्ड परीक्षा के लिए
शेयर कीजिए
अपने शोशल मिडिया पर शेयर कीजिए !