SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 : आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जांच यहां करें!

by | Sep 15, 2022 | BANKING, Eligibility, LATEST UPDATES NOTIFICATION

SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 : आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जांच यहां करें!

by | Sep 15, 2022 | BANKING, Eligibility, LATEST UPDATES NOTIFICATION

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 6 सितंबर 2022 को SBI क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 7 सितंबर 2022 से 27 सितम्बर 2022 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022) को पूरा करने वाले आवेदकों को SBI क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए निर्धारित सभी आवश्यक विवरण आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आगे दिए गये हैं। आयोग द्वारा निर्धारित किये गये कुछ एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022 in Hindi) हैं जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए पूरा करना होगा।

  • आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता इसके कुछ कारक हैं जो भर्ती निकाय द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। शैक्षणिक योग्यता के मामले में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार निर्धारित SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022 Hindi me) को पूरा करने में विफल रहते हैं तो उनके आवेदन को अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखना न भूलें।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022 in Hindi) की जांच करनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को इस लेख के जरिये एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022) के बारे में सभी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। SBI क्लर्क भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आगे पढ़ें।

SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 | SBI Clerk Eligibility Criteria 2022

यहां परीक्षा के लिए जो प्राथमिक पात्रता मानदंड हैं जिसे पूर्ण करने पर उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे, उसका वर्णन किया गया है। कोई भी उम्मीदवार जो इनमें से किसी भी मानदंड को पूरा नहीं करता है उसे भर्ती प्रक्रिया में आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 अवलोकन
आयु सीमा (1 अगस्त 2022 तक) राष्ट्रीयता शैक्षिक योग्यता (30 नवंबर 2022 तक)
अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और न्यूनतम आयु 20 वर्ष हो सकती है। उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।

SBI क्लर्क सैलरी की विस्तार से जांच यहां करें!

 

आयु सीमा (1 अगस्त 2022 तक) | Age Limit (As on 1st August 2022)

SBI क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के योग्य होने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। 1 अगस्त 2022 तक संस्था द्वारा निर्धारित अधिकतम SBI क्लर्क आयु सीमा 28 वर्ष है।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष

 

आयु में छूट | Age Relaxation

SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा में योग्य होने के लिए कुछ विशिष्ट श्रेणियों को आयु में छूट की सुविधा प्रदान की गई है। कुछ श्रेणियों के आवेदकों के लिए अपेक्षित SBI क्लर्क आयु छूट का विवरण इस प्रकार है:

एसबीआई क्लर्क आयु में छूट 2022
श्रेणी आयु में छूट
एससी / एसटी (SC/ST) 5 साल
ओबीसी (OBC) 3 साल
पीडब्ल्यूडी (अनारक्षित) 10 साल
पीडब्ल्यूडी (SC/ST) 15 साल
पीडब्ल्यूडी (OBC) 13 साल
जम्मू और कश्मीर राज्य अधिवासित व्यक्ति 5 साल
विधवाओं, तलाकशुदा महिलाएं और महिलाये जिनको न्यायिक रूप से अलग किया गया हो और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया
  • सामान्य वर्ग – 35 वर्ष
  • OBC – 38 वर्ष
  • SC /ST – 40 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक/विकलांग भूतपूर्व सैनिक
  • रक्षा में प्रदान की गई वर्षों की सेवा की संख्या + 3 वर्ष
  • विकलांग भूतपूर्व सैनिक 8 वर्ष (SC/ST) जो अधिकतम 50 वर्ष तक जा सकते हैं।

SBI क्लर्क चयन प्रक्रिया के बारे में यहां जानें!

नोट:

वह उम्मीदवार जिन्हें आयु सीमा में छूट दी गई है उन्हें SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों को जमा करना होगा। भर्ती निकाय द्वारा पंजीकरण के बाद श्रेणियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

एसबीआई क्लर्क सिलेबस के बारे में विस्तार से यहां जानें!

 

एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड : आरक्षण | SBI Clerk Eligibility Criteria : Reservation

भारतीय स्टेट बैंक विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण निर्धारित करेगा। SC, जनरल, ST, EWS आदि से संबंधित आवेदक अपने आवेदन करने से पहले आरक्षण प्रतिशत की जांच अवश्य कर लें। SBI क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए श्रेणीवार अपेक्षित आरक्षण इस प्रकार हैं:

एसबीआई क्लर्क आरक्षण 2022
श्रेणी आरक्षण प्रतिशत (अपेक्षित)
सामान्य 42%
ईडब्लूएस (EWS) 10%
एससी (SC) 15%
एसटी (ST) 9%
ओबीसी (OBC) 26%
विकलांग भूतपूर्व सैनिक (DXS) 4.5%
पीडब्लूडी (PwD) 4%

महत्वपूर्ण बिंदु:

यहां कुछ महत्वपूर्ण नोट्स दिए गए हैं जिन्हें भी उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए। इसका विवरण इस प्रकार है:

  • ऊपर बताये गये सभी मानदंड केवल अनुमानित हैं और वह समय-समय पर परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय द्वारा बदले भी जा सकते हैं।
  • जो उम्मीदवार 40% या उससे अधिक शारीरिक अक्षमता वाले हैं वह केवल लेखक (Scribe) के लिए सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • OBC के लिए आरक्षण केवल “नॉन-क्रीमी लेयर” से संबंधित उम्मीदवारों के लिए लागू है। अन्य OBC उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय अपनी श्रेणी का उल्लेख “जनरल ” के रूप में करना होगा।
  • विभिन्न आरक्षित श्रेणियों (SC / ST / OBC – नॉन-क्रीमी लेयर / PWD) से संबंधित उम्मीदवारों को उपर्युक्त आरक्षण के लिए पात्र होने के लिए प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता है।
  • उम्मीदवार जो EWS कोटा का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र को सबमिट करना होगा।
  • जो उम्मीदवार SBI में कार्यरत हैं या कार्य कर चुके हैं उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।

इसके अलावा एसबीआई क्लर्क परीक्षा पैटर्न यहां देखें।

 

SBI क्लर्क शैक्षणिक योग्यता | SBI Clerk Educational Qualification

कुछ SBI क्लर्क शैक्षणिक योग्यता 2022 ऐसे हैं जिनका पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों के पास एक निश्चित एसबीआई क्लर्क शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उनके पास केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उसमें पास होने की तिथि, स्कोरकार्ड या पासिंग सर्टिफिकेट पर मौजूद होनी चाहिए।
  • IDD प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसमें उत्तीर्ण होने की तिथि स्पष्ट रूप से उल्लिखित है और यह आधिकारिक SBI क्लर्क अधिसूचना को पूरा करती है।
  • उम्मीदवार जो अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं वह भी अनंतिम आधार पर आवेदन कर सकते हैं। यदि उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाता है तो उन्हें अपने उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा जिसकी तिथि आधिकारिक अधिसूचना से मेल खानी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपने 10वीं बोर्ड में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • पूर्व सैनिकों को मैट्रिक करने के मामले में उम्मीदवारों के पास भारतीय सशस्त्र बलों में कम से कम 15 साल की सेवा के साथ वायु सेना या नौसेना में शिक्षा का भारतीय सेना विशेष प्रमाणपत्र या समकक्ष होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को अपनी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की दोनों परीक्षाओं में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • SBI क्लर्क के रूप में नियुक्त होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक और स्थानीय भाषा अच्छी तरह से समझ होनी चाहिए।
  • SBI क्लर्क के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास दो डिग्री है उन्हें आधिकारिक अधिसूचना में दिए गये अपने आवेदन पत्र में उसकी तिथि का उल्लेख करना होगा।

पटना सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती 2022 के बारे में विस्तार से यहां जानें!

 

SBI क्लर्क पात्रता मानदंड : राष्ट्रीयता | SBI Clerk Eligibility Criteria : Nationality

एसबीआई क्लर्क 2022 भर्ती के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती निकाय द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता मानदंडों को पूरा करना होगा। SBI क्लर्क परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

  • किसी भी अपवाद के मामले में उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है। नेपाल, भूटान या बांग्लादेश की नागरिकता वाले उम्मीदवार जिनके पास भारत में स्थायी रूप से रहने का कानूनी प्रमाण पत्र है,वह आवेदन करने के पात्र हैं।
  • भारत सरकार द्वारा वैध प्रमाण पत्र उम्मीदवारों के पक्ष में जारी किया जाना चाहिए। इसलिए SBI क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को राष्ट्रीयता मानदंड के साथ-साथ अन्य पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए।

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस लेख की जांच करें!

 

कौन SBI क्लर्क परीक्षा में उपस्थित होने के योग्य नहीं है? | Who is not eligible to appear in SBI Clerk exam?

भर्ती निकाय द्वारा कुछ ऐसे नियम तय किये गये हैं जो एक उम्मीदवार को SBI क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए अपात्र बना देंगे। इसका विवरण इस प्रकार है:

  • जिन उम्मीदवारों के खिलाफ चरित्र और पूर्ववृत्त या नैतिक अधमता आदि के संबंध में कोई भी प्रतिकूल रिपोर्ट है, वे पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • उम्मीदवार जिन्होंने SBI के साथ पहले लिपकीय या अधिकारी पद पर काम किया है।
  • उम्मीदवार जो पहले से ही एसबीआई के साथ लिपकीय या अधिकारी पद पर काम कर रहे हैं।
  • प्रतिकूल CIBIL या किसी अन्य एजेंसी स्कोर वाले उम्मीदवार।

SBI क्लर्क कट ऑफ के बारे में यहां जानिए!

 

एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए कुल प्रयासों की संख्या | Total Number of Attempts for SBI Clerk Exam

भारतीय स्टेट बैंक ने अधिकतम प्रयासों की संख्या निर्दिष्ट नहीं की है हालाँकि जो बाद में निर्दिष्ट भी किए जा सकते हैं। विशेष रूप से आवेदक जितनी बार चाहें SBI क्लर्क परीक्षा दे सकते हैं। वे तब तक एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं जब तक कि वह निर्धारित पात्रता मानदंडों और अनिवार्य SBI क्लर्क आयु सीमा के अंतगर्त आते हैं।

SBI क्लर्क पिछले वर्ष के पेपर डाउनलोड यहां करें!

 

पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व/विकलांग सैनिकों के लिए आरक्षण | Reservation for PWD, Ex/Disabled Servicemen

जब भी आप किसी आधिकारिक अधिसूचना को देखेंगे आपको आरक्षण के लिए कुछ मानदंड अवश्य प्राप्त होंगे। यहां दिए गये विवरण उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो परीक्षा में आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं।

  1. नॉन-क्रीमी लेयर से OBC उम्मीदवारों के लिए आरक्षण उपलब्ध है। उनके लिए यह आवश्यक है कि वे OBC प्रमाणपत्र उइप्लाब्ध कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि उनका प्रमाण पत्र यह बताता है कि वह “नॉन-क्रीमी लेयर” से संबंधित हैं।
  2. EWS समूह के उम्मीदवार भी आरक्षण सेवा के लिए पात्र हैं। उन्हें अपना भारत सरकार द्वारा मनोनीत आय प्रमाण पत्र और संपत्ति प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
  3. PWD श्रेणी के उम्मीदवारों के पास उस जिले द्वारा जारी किया गया चिकित्सा विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए जिसमें वह रहते हैं।
  4. विकलांग भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को उनकी नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर दी जाती है। यह मारे गए या अत्यधिक विकलांग (50%) कर्मियों के आश्रितों को दिया जाता है।
  5. यदि उम्मीदवार पहले से ही एक SBI कर्मचारी हैं या कंपनी के साथ पहले काम कर चुके हैं तो वह इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
  6. प्रतिकूल रिपोर्ट या कमजोर CIBIL या अन्य एजेंसी के होने पर उम्मीदवारों को खारिज कर दिया जाएगा।

SBI क्लर्क परिणाम यहां देखें!

हमे उम्मीद है कि SBI क्लर्क पात्रता मानदंड 2022 (SBI Clerk Eligibility Criteria 2022) लेख द्वारा साझा की गई जानकारी उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगी। आपको आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। लाइव ऑनलाइन क्लासेस, स्टडी नोट्स, रिवीजन नोट्स, मॉक टेस्ट और बहुत कुछ एक ही स्थान पर आसानी से सर्वोत्तम शिक्षण संसाधनों तक टेस्टबुक ऐप के माध्यम से आसानी से पहुंचें।

RPSC New Exam Dates declared 2023 आरपीएससी भर्ती परीक्षा दिनांक 2023 यहां से डाउनलोड करें नोटिस

RPSC New Exam Dates declared 2023 आरपीएससी भर्ती परीक्षा दिनांक 2023 यहां से डाउनलोड करें नोटिस

RBSE 10th Blueprint 2022-23 (All Subject) Pdf Download राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सभी विषयों की बल्यू प्रिंट जारी किस पाठ से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे यहां से देखे

RBSE 10th Blueprint 2022-23 (All Subject) Pdf Download राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सभी विषयों की बल्यू प्रिंट जारी किस पाठ से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे यहां से देखे

UPSC Vacancy 2023 संघ लोक सेवा आयोग ने Assistant Engineer & other पदों के लिए भर्ती

UPSC Vacancy 2023 Assistant Engineer & other : UPSC Vacancy 2023 संघ लोक सेवा आयोग ने Assistant Engineer & other पदों के लिए भर्ती UPSC Vacancy 2023 संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने Assistant Engineer & other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है

read more

School Teacher Direct Recruitment 2023 Results

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने School Teacher Direct Recruitment – 2023 Results उत्तर कुंजियाँ जारी करने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने बहुप्रतीक्षित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2022 के परिणाम Rajasthan State Recruitment Portal : School Teacher Level – 1 Result जारी कर दिया

read more

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जिला वाइज जारी कर दिया है।

read more

Rajasthan Board Latest Yearly Exam Time Table 2023 कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा हेतु टाइम टेबल यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan Board Yearly Exam Time Table 2023 कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा हेतु टाइम टेबल यहां से डाउनलोड करें

read more

Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 आयुर्वेदिक विभाग में बंपर पदों पर भर्ती, अभी आवेदन करे

Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 आयुर्वेदिक विभाग में बंपर पदों पर भर्ती, अभी आवेदन करे : Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 Notification PDF | Rajasthan Ayurvedic Vibhag Vacancy 2023 Apply Online | Ayurved Vibhag Bharti Qualification | Ayurved Department Recruitment Last Date.

read more

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here new-gif.gif

आपके लिए उपयोगी पोस्ट जरूर पढ़े और शेयर करे

follow-us-on-google-news-banner-black | News7 Tamil Image Result For Find Us On Facebook Icon - Follow Our Facebook Page, HD  Png Download - kindpng

Imp. UPDATE – प्रतियोगी परीक्षाओ  की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए टेलीग्राम चैनल बनाया है। आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जरूर जुड़े ताकि आप हमारे लेटेस्ट अपडेट के फ्री अलर्ट प्राप्त कर सकें टेलीग्राम चैनल के माध्यम से भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट, Syllabus, Exam Pattern, Handwritten notes, MCQ, Video Classes  की अपडेट मिलती रहेगी और आप हमारी पोस्ट को अपने व्हाट्सअप  और फेसबुक पर कृपया जरूर शेयर कीजिए .  Thanks By GETBESTJOB.COM Team Join Now

अति आवश्यक सूचना

GET BEST JOB टीम द्वारा किसी भी उम्मीदवार को जॉब ऑफर या जॉब सहायता के लिए संपर्क नहीं करते हैं। GETBESTJOB.COM कभी भी जॉब्स के लिए किसी उम्मीदवार से शुल्क नहीं लेता है। कृपया फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें।

 

GETBESTJOB WHATSAPP GROUP 2021 GETBESTJOB TELEGRAM GROUP 2021

इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 

FOLLOW US ON GOOGLE NEWS

LATEST JOBS

LATEST NOTIFICATION

ADMIT CARD

ANSWER KEYS

LATEST RESULTS

Pin It on Pinterest

Shares

शेयर कीजिए

अपने शोशल मिडिया पर शेयर कीजिए !

Shares