Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map Schedule पूरी जानकारी

by

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map Schedule पूरी जानकारी

by

रुकिय ! आप इस अपडेट को पढने से पहले हमे यहाँ से FOLLOW कर लीजिए

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map Schedule पूरी जानकारी

कांग्रेस सरकार 7 सितंबर 2022 से भारत को एकजुट करने , एक साथ लाने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए Bharat Jodo Yatra‌ शुरू करने जा रही हैं। यह यात्रा ‘पदयात्रा’ है जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की जाएगी।  जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ- साथ 100 से भी अधिक नेता शामिल होंगे। जो लगभग सभी वर्गों एवं प्रदेशों के प्रतिनिधित्व होंगे। इन पद यात्रा करने वाले 100 से भी अधिक नेताओं को ‘भारत यात्री’ का नाम दिया गया है। इसके अलावा आम जनता एवं अन्य नेताओं को Bharat Jodo Yatra से जुड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bharatjodoyatra.in  लॉन्च की गई है। जो भी इस यात्रा के साथ जुड़ना चाहता है वह इस वेबसाइट पर रजिस्टर करके यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकता है। ‌भारत जोड़ो यात्रा क्या है? और इससे जुड़े ओर अधिक जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra Kya Hai

कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होंगी। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी अधिक नेता चलेंगे जिनकी  सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा एवं युवा नेता कन्हैया कुमार भी शामिल है। देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे यह लोग “अतिथि यात्री” होंगे और जिन प्रदेशों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें से भी 100-100 लोग यात्रा में शामिल होंगे। यह लोग “प्रदेश यात्री” कहलाएंगे। एक समय में केवल 300 पदयात्री ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे। Bharat Jodo Yatra भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं। यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है।

 

Bharat Jodo Yatra Overview

आर्टिकल का विषय भारत जोड़ो यात्रा
शुरू की जा रही है कांग्रेस सरकार द्वारा
कब से शुरू हो रही है 7 सितंबर 2022 से
कहां से लेकर कहां तक चलेगी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक
पदयात्रा निर्धारित दूरी 3570 किलोमीटर
उद्देश्य देश में भय, कट्टरता, बढ़ती बेरोजगारी और असमानता के विरुद्ध पदयात्रा निकालना
साल 2022
पद यात्रियों की संख्या 100 से भी अधिक
अधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatjodoyatra.in/

भारत जोड़ो यात्रा की कुछ मुख्य टैगलाइन

  • महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
  • बेरोजगारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो।
  • नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
  • संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
  • मिले कदम, जुड़े वतन

Bharat Jodo Yatra Route Map

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra में तीन तरह के यात्री होंगे शामिल

  • भारत यात्री – पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ100 यात्री ऐसे होंगे शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें ‘भारत यात्री’ कहा जाएगा।
  • प्रदेश यात्री-  जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। जिन्हें ‘प्रदेश यात्री’ कहां जाएगा।
  • अतिथि यात्री- वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग ‘अतिथि यात्री’ कहलाएंगे।

150 दिनों में 3570 किलोमीटर  दूरी तय करेगी यह पदयात्रा

इस यात्रा को आयोजित करने वाले समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया है कि पदयात्रा 150 दिन यानी 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जो 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। Bharat Jodo Yatra में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 100 नेता शुरू से लेकर आखिरी तक पदयात्रा में उनके साथ रहेंगे। जिनकी सूची कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार कर ली गई है‌। कांग्रेस के मुताबिक इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
Bharat Jodo Yatra
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सबसे नीचे रजिस्टर नाउ का पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको यहां पर अपना नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको I’m not a robot पर टिक करना है।
  • अब आपको Register Now के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप भारत जोड़ो यात्रा की अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं और पदयात्रा की लाइव स्क्रीनिंग देख सकते हैं।

भारत पदयात्री लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bharat Jodo Yatra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Click Here का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं की सूची खुलकर आ जाइए।
भारत पदयात्री लिस्ट देखने की प्रक्रिया
  • इस सूची को आप Download के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map Schedule पूरी जानकारी

आपको यह अपडेट अच्छा लगा हैं तो आप इसे शेयर कीजिए

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए खुशखबरी अब सरकार देगी ₹2000 प्रतिमाह

RPSC New Exam Dates declared 2023 आरपीएससी भर्ती परीक्षा दिनांक 2023 यहां से डाउनलोड करें नोटिस

RPSC New Exam Dates declared 2023 आरपीएससी भर्ती परीक्षा दिनांक 2023 यहां से डाउनलोड करें नोटिस

RBSE 10th Blueprint 2022-23 (All Subject) Pdf Download राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सभी विषयों की बल्यू प्रिंट जारी किस पाठ से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे यहां से देखे

RBSE 10th Blueprint 2022-23 (All Subject) Pdf Download राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सभी विषयों की बल्यू प्रिंट जारी किस पाठ से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे यहां से देखे

UP Police Constable Vacancy 2024

UP Police Bharti 2024 Apply Online For 60244 Constable,
Uttar Pradesh Police Constable Online Form 2023,
UP Police Constable Vacancy 2024,
UP Police Constable Vacancy 2024 Out for 60244 Posts,
UP Police Constable Recruitment 2024,
UP Police Constable Recruitment 2024,
UP Police Bharti 2024,
LIVE UP Police Bharti 2024 यूपी पुलिस में 60 हजार कॉन्स्टेबल,
UP Police Constable Recruitment 2024,
UP Police Constable Recruitment 2023-24,
UP Police Constable Bharti 2024,

read more

AAI JR SR ASSISTANT ONLINE FORM 2023

AAI Junior Assistant / Senior Assistant Online Form 2023 :-  AAI JR SR ASSISTANT ONLINE FORM 2023 | Airports Authority Of India Are Invited Online Application Form For Junior Assistant & Senior Assistant. Interested Candidate Completed All Eligibility Criteria And Apply Online Application Form.

read more

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here new-gif.gif

आपके लिए उपयोगी पोस्ट जरूर पढ़े और शेयर करे

follow-us-on-google-news-banner-black | News7 Tamil Image Result For Find Us On Facebook Icon - Follow Our Facebook Page, HD  Png Download - kindpng

Imp. UPDATE – प्रतियोगी परीक्षाओ  की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए टेलीग्राम चैनल बनाया है। आपसे आग्रह हैं कि आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जरूर जुड़े ताकि आप हमारे लेटेस्ट अपडेट के फ्री अलर्ट प्राप्त कर सकें टेलीग्राम चैनल के माध्यम से भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट, Syllabus, Exam Pattern, Handwritten notes, MCQ, Video Classes  की अपडेट मिलती रहेगी और आप हमारी पोस्ट को अपने व्हाट्सअप  और फेसबुक पर कृपया जरूर शेयर कीजिए .  Thanks By GETBESTJOB.COM Team Join Now

अति आवश्यक सूचना

GET BEST JOB टीम द्वारा किसी भी उम्मीदवार को जॉब ऑफर या जॉब सहायता के लिए संपर्क नहीं करते हैं। GETBESTJOB.COM कभी भी जॉब्स के लिए किसी उम्मीदवार से शुल्क नहीं लेता है। कृपया फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें।

 

GETBESTJOB WHATSAPP GROUP 2021 GETBESTJOB TELEGRAM GROUP 2021

इस पोस्ट को आप अपने मित्रो, शिक्षको और प्रतियोगियों व विद्यार्थियों (के लिए उपयोगी होने पर)  को जरूर शेयर कीजिए और अपने सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करके आप हमारा सकारात्मक सहयोग करेंगे

❤️🙏आपका हृदय से आभार 🙏❤️

 

FOLLOW US ON GOOGLE NEWS

LATEST JOBS

LATEST NOTIFICATION

ADMIT CARD

ANSWER KEYS

LATEST RESULTS

Pin It on Pinterest

Shares

शेयर कीजिए

अपने शोशल मिडिया पर शेयर कीजिए !

Shares